जब रोहित शर्मा का फूटा था गुस्सा, फैन को दी थी गालियां

Rohit Sharma सुर्खियों में हैं। विराट कोहली ने जबसे टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ी है तबसे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का भी नया कप्तान नियुक्त कर दिया जाएगा। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे की कप्तानी दी गई थी। विराट कोहली जो की अपने एग्रेशन की वजह से जाने जाते हैं वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा मैदान पर काफी शांत दिखते हैं। मैदान पर ऐसा कम ही देखने को मिला है जब रोहित शर्मा ने अपना आया खोया हो। रोहित शर्मा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह एक फैन पर आग बबूला होते हुए नजर आए थे।

जब टीम इंडिया साल 2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई हुई थी और रोहित शर्मा अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे तब यह वाक्या हुआ था। रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान एक भारतीय फैन से भिड़ जाते हैं। दरअसल होता यूं कि नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे रोहित शर्मा पर एक फैन अभद्र टिप्पणी कर रहा होता है। रोहित शर्मा शुरू में तो कुछ नहीं बोलते और चुप रहते हैं लेकिन, जब वो फैन हदें पार करता है तब रोहित भी चुप नहीं रहते।

रोहित शर्मा उस फैन को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए कहते हैं, 'गोरों को चिढ़ाओ जाकर। मुझे बोल रहा है कि मैं क्या हूं तुम क्या हो ये बताओ? इधर आकर गाली-गलौच कर रहा है। होते कौन हो तुम। दारू पीकर आए हो और अनाब-शनाब बोल रहे हो। अगर अब बोला तो बैटआकर मारूंगा तुम्हें सच बोल रहा हूं। ना तुम हमें प्रेक्टिस करने देते हो ना खेलने देते हो।'
यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा

रोहित शर्मा को गुस्से में देखकर तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी उस फैन को काफी खरी-खरी सुनाते हैं। बता दें कि टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। टेस्ट सीरीज 2-1 सें गंवाने के बाद भारतीय टीम केएल राहुल की कप्तानी में वनडे सीरीज को जीतने का भरसक प्रयास करेगी। रोहित शर्मा चोट की वजह से साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम के साथ नहीं गए हैं।
यह भी पढ़ें: 5 पाकिस्तानी खिलाड़ी जिन्होंने की भारतीय महिलाओं से शादी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3qwQEzl
https://ift.tt/3KikmQA

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post