पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हरभजन सिंह जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट हैं उन्होंने काफी वक्त पहले अपनी पंसदीदा ऑलटाइम इलेवन का चुनाव किया था। हरभजन सिंह बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं उनकी ऑलटाइम इलेवन में भी उनका बेबाक अंदाज देखने को मिला। हरभजन सिंह ने सबसे ज्यादा भरोसा भारतीय खिलाड़ियों खासतौर से एम एस धोनी (MS Dhoni) पर जताया है। यही वजह है कि हरभजन सिंह की टीम में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
हरभजन सिंह ने अपनी टीम में सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली हरभजन सिंह की टीम में नंबर 3 पर नजर आ रहे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि हरभजन सिंह ने अपनी ऑल-टाइम XI में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को जगह नहीं दी है ना ही भज्जी की टीम में सौरव गांगुली जगह बना पाए हैं।
हरभजन सिंह को कई मौकों पर यह कहते सुना गया है कि सौरव गांगुली से बेहतर कप्तान कोई नहीं है। हालांकि, अपनी टीम में उन्होंने भरोसा एम एस धोनी पर जताया है। भज्जी ने अपनी टीम का कप्तान धोनी को बनाया है। वहीं उनकी टीम में 2 ऑलराउंडर जैक्स कालिस और एंड्रू फ्लिंटॉफ नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने चुनी अपनी ऑल-टाइम XI
हरभजन सिंह की ऑल टाइम इलेवन जिसके कप्तान दिग्गज एम एस धोनी हैं: सचिन तेंदुलकर (भारत), रोहित शर्मा (भारत), विराट कोहली (भारत), रिकी पॉटिंग (ऑस्ट्रेलिया), जैक्स कालिस, एंड्रू फ्लिंटॉफ, एम एस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), लसिथ मंलिगा (श्रीलंका), वसीम अकरम (पाकिस्तान), मुथैया मुरलीथरन (श्रीलंका)।
यह भी पढ़ें: 5 क्रिकेटर जिन्होंने प्यार में खाया है धोखा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fseIgu
https://ift.tt/3nz4hfr