Cameron Boyce ने BBL में रचा इतिहास, 4 गेंद में 4 बल्लेबाजों को किया आउट

Melbourne Renegades के स्पिन गेंदबाज कैमरून बॉयस (Cameron Boyce) ने डबल हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। सिडनी थंडर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस स्पिनर ने 4 गेंद में 4 बल्लेबाजों को आउट करते हुए हैरतअंगेज गेंदबाजी की है। बीबीएल के इतिहास में कैमरून बॉयस डबल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही कैमरून बॉयस श्रीलंका के गेंदबाज लसिथ मलिंगा के साथ ही इस अनोखी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कैमरून बॉयस ने 4 गेंद में 4 बल्लेबाजों को आउट दो ओवरों में मिलाकर किया था। सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आए कैमरून बॉयस ने अपना पहला शिकार विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को बनाया था। ये विकेट उन्होंने ओवर की अंतिम गेंद पर लिया।

इसके बाद नौवें ओवर की पहली गेंद पर जेसन संघा, दूसरी गेंद पर एलेक्स रॉस, तीसरी गेंद पर डेनियल सैम्स का विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया। 4 गेंद में 4 बल्लेबाजों को आउट करने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। वहीं पूरे मैच के दौरान कैमरून बॉयस सबसे सफल गेंदबाज के रूप में सामने आए। कैमरून बॉयस ने चार ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट लिए।

कैमरून बॉयस के करियर पर एक नजर: 32 साल के कैमरून बॉयस ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टी-20 मैच खेले हैं। इन सात मैचों में उन्होंने 19 की शानदार औसत से आठ विकेट अपने नाम किए हैं। कैमरून बॉयस के लिस्ट ए करियर की बात करें तो उनके खाते में 48 मैच में 55 विकेट हैं। वहीं अब तक खेले गए 87 टी-20 मैचों में उन्होंने 92 विकेट झटके हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़


ये रहा मैच का हाल:
सिडनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। सिडनी थंडर के लिए उस्मान ख्वाजा ने 51 गेंदों पर शानदार 77 रनों की पारी खेली। वहीं जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 1 रन से इस मुकाबले को हार गई। मेलबर्न रेनेगेड्स की तरफ से खेल रहे पूर्व भारतीय बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने 29 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IPL 2022 के लिए लखनऊ टीम ने चुने 3 खिलाड़ी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Y0EsZ
https://ift.tt/32bYLrC

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post