Big Bash League 2021-22: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। बिग बैश लीग 2021-22 में Melbourne stars की तरफ से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने Hobart hurricanes की गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और ताबड़तोड़ शतक लगाया। ग्लेन मैक्सवेल ने ना केवल 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया वहीं वो बिग बैश लीग के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 150 रन के पार का स्कोर बनाया है। आईपीएल में विराट कोहली की टीम आरसीबी से खेलने वाले इस बल्लेबाज ने सिर्फ चौके-छक्कों से ही 112 रन बना दिए थे। मेलबर्न स्टार्स के लिए ओपनिंग करने वाले ग्लेन मैक्सवेल अंत तक नाबाद रहे और अपने 154 रनों की विस्फोटक पारी के दौरान 22 चौके और 4 छक्के जड़े।
ग्लेन मैक्सवेल शुरुआत से ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए और महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस शतक के साथ ही ग्लेन मैक्सवेल ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। बिग बैश लीग में दूसरी बार शतक जड़ने वाले मैक्सवेल ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है। इससे पहले क्रेग सिमंस ने बिग बैश लीग में 39 गेंदों में शतक पूरा किया था।
ग्लेन मैक्सवेल की इस पारी का VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें
ग्लेन मैक्सवेल के शतक की बात करें तो 100 रन बनाने के दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के जड़े थे। यानी इस शतक में 74 रन तो उन्होंने बाउंड्री मारकर ही बनाए थे। ग्लेन मैक्सवेल के इस शतक के दमपर उनकी टीम मेलबर्न स्टार्स ने पहली पारी में 273 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।
यह भी पढ़ें: Cameron Boyce ने BBL में रचा इतिहास, 4 गेंद में 4 बल्लेबाजों को किया आउट
ग्लेन मैक्सवेल के अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए मॉर्कस स्टोइनिस ने भी धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक होबार्ट हरीकेंस की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली 1 इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाते हैं इतने करोड़
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nGPqQ2
https://ift.tt/3tDWjp4