टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैदान के अंदर और बाहर अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 13 दिसंबर 2015 को रितिका सजदेह से शादी की थी। रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के बारे में एक बात बेहद कम लोग जानते हैं कि वो युवराज सिंह (Yuvraj Singh) की राखी सिस्टर हैं। रोहित शर्मा ने कुछ वक्त पहले ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन शो में रितिका संग हुई अपनी पहली मुलाकात के बारे में बातचीत की थी। रोहित शर्मा ने बताया कि जब वो पहली बार रितिका से मिले थे तब उनके साथ युवराज सिंह भी थे और उस वक्त युवराज ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि मेरी बहन की ओर देखना भी मत।
रोहित शर्मा ने मजेदार किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'हम एक शूट कर रहे थे तब मैं 20 साल का था। जहां शूट हो रहा था वहां मैं पहुंच गया जहांपर युवराज सिंह और इरफान पठान भी थे शूट में। मैं जब युवी से मिलने उनके पास गया तब रितिका उनके पास बैठी हुई थी। युवी ने मुझसे बात करने से पहले ही बोल दिया ये मेरी बहन है इसकी तरफ देख भी मत।
रोहित शर्मा ने आगे कहा, 'मुझे हैरान हुई और मैंने बोला युवी मैं बस आपसे मिलने आया हूं। पूरे शूट में मैं रितिका को गुस्से से ही देख रहा था। ये कौन है यार जो इसमें इतना घमंड है। हालांकि, उन्होंने बाद में मेरी मदद करने की पेशकश थी। हमारी पहली मुलाकात कुछ इस तरह से हुई थी। उसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए थे।'
बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने घुटनों पर बैठकर फिल्मी अंदाज में रितिका को प्रपोज किया था। रितिका ने तुरंत रोहित शर्मा के प्रपोजल को स्वीकार किया और उन्हें शादी के लिए हां बोल दिया। शादी के 3 साल बाद रोहित और रितिका के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया। रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है।
यह भी पढ़ें: धोनी क्यों नहीं उठाते लोगों का फोन? जानकर रह जाएंगे हैरान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/knJvq7S1P
https://ift.tt/Qc6v0SlJX