डेनियल विटोरी ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI, 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल; विराट कोहली को बनाया कप्तान

डेनियल विटोरी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर डेनियल विटोरी ने अपने शानदार खेल से कीवियों को कई अहम मुकाबले जितवाए हैं। डेनियल विटोरी ना केवल एक शानदार खिलाड़ी थे बल्कि अपने समय के एक उम्दा कप्तान भी थे। इस बीच इस दिग्गज ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम XI का चुनाव किया है। न्यूजीलैंड के लिए 113 टेस्ट, 295 वनडे और 34 टी-20 मुकाबले खेलने वाले इस दिग्गज ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो डेनियल विटोरी ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) समेत 2 अन्य भारतीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है।

डेनियल विटोरी ने बतौर सलामी बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का चयन किया है। राहुल द्रविड़ वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच हैं। वहीं राहुल द्रविड़ का साथ निभाने के लिए विटोरी की टीम में बतौर ओपनर रिकी पोंटिंग शामिल हैं। नंबर 3 पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जगह दी गई है। वहीं नंबर 4 पर साउथ अफ्रीका के एबी डीविलयर्स का नंबर आता है।

डेनियल विटोरी ने अपनी टीम का कप्तान विराट कोहली को बनाया है। वहीं नंबर 5 पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को शामिल किया है। विटोरी की टीम में कुल 4 गेंदबाज हैं जिनमें 2 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाजो का नाम शामिल है। जैक कैलिस को उन्होंने बतौर रिजर्व खिलाड़ी चुना है।

daniel.jpg


Daniel Vettori All Time XI:
रिकी पॉटिंग (ऑस्ट्रेलिया), राहुल द्रविड़ (भारत), विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), मुथैया मुरलीथरन, ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया), सर रिचर्ड हैडली।
ये भी पढ़ें : रमीज राजा ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DIC8PQz7M
https://ift.tt/qwxkVgMQd

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post