जब पत्नी का चेहरा धुंधला करने पर फूटा था इरफान पठान का गुस्सा, ट्रोलर्स को ये कहकर दिखाया था आईना

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं।इरफान पठान की पत्नी सफा बेग (Safa Baig) वैसे तो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन, फिर भी वो अपने बेटे इमरान खान के अकाउंट को मैनेज करती हैं। सफा बेग आए दिन इमरान के अकाउंट पर खुद से या इरफान पठान से जुड़ी कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट करके फैंस को एंटरटेन करती हैं। कुछ वक्त पहले सफा बेग ने इरफान और इमरान संग एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसके बाद इरफान पठान को जमकर ट्रोल किया गया था।दरअसल, उस फोटो में सफा बेग के चेहरे को धुंधला किया गया था जिसके चलते कुछ यूजर्स का गुस्सा भड़का था।

एक यूजर ने इरफान पठान को ट्रोल करते हुए लिखा था, 'कायर हैं तू जो तेरी बीवी का चेहरा ब्लर कर दिया तूने घटिया सोच के घटिया व्यक्ति तेरे जैसों की वजह से इस्लाम में औरतों का जीना ***** है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इरफान भाई ये जो अपनी वाइफ का चेहरा ब्लर किया है आपने ये कौन सी सोच है आपकी। वाह रे ऊपर वाले इन लोगों की मानसिकता कभी नहीं बदल सकती।'

pathan_22.jpg


इसके अलावा अन्य यूजर्स द्वारा भी इरफान पठान को ट्रोल किया गया था। इरफान पठान ने चुप रहने की बजाए उसी फोटो को दोबारा शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। इरफान पठान ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'इस फोटो को मेरी क्वीन(पत्नी) ने मेरे बेटे के अकाउंट से पोस्ट की है। फोटो के सामने आने के बाद हमें बहुत कुछ उल्टा सीधा कहा जा रहा है। मैं इस तस्वीर को यहां भी पोस्ट कर रहा हूं। मेरी पत्नी ने अपनी पसंद से इस तस्वीर को धुंधला किया है। और हां, मैं उसका मालिक नहीं उसका साथी हूं।'
यह भी पढ़ें: इरफान पठान कार में बैठकर देख रहे थे मैच, स्कूटर से आए 2 लोगों ने किया ये काम

pathan_1.jpg


बता दें कि इरफान पठान ने 2016 में सफा बेग के साथ निकाह किया था। सफा बेग सऊदी अरब की चर्चित मॉडल रह चुकी हैं। सफा बेग का जन्म 28 फरवरी, 1994 को हुआ था। उनके पिता का नाम फारुख बेग है। मिर्जा फारुख बेग सऊदी अरब के जाने-माने बिजनेसमैन हैं और लोगों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lH7GVEu
https://ift.tt/aXmUuiy

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post