टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच अनबन की खबरें अक्सर मीडिया में चर्चा का विषय रही हैं। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों ने कई बार इस बात को सामने आकर स्पष्ट किया है कि उनके बीच बिल्कुल भी तनाव नहीं है। हाल ही में जब विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया था तब भी ये मामला काफी ज्याद गरमाया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बात बेहद कम लोग जानते हैं कि दोनों खिलाड़ियों का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात (Sofia Hayat) के साथ जुड़ चुका है।
सोफिया हयात ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के ही साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। सोफिया हयात ने ट्वीट कर लिखा था, 'सभी अटकलों को समाप्त कर रही हूं। हां मैंने रोहित शर्मा को डेट किया था लेकिन अब सब खत्म हो चुका है। मैं उसे दोबारा कभी डेट नहीं डेट करूंगी। इस बार मैं किसी अच्छे इंसान को डेट करना चाहूंगी।'
वहीं सोफिया हयात ने अपने एक अन्य ट्वीट में विराट कोहली और रोहित दोनों के बारे में बोलते हुए विवादित ट्वीट किया था। सोफिया ने अपने ट्वीट में लिखा, ' मैंने रोहित शर्मा को ठुकरा दिया क्योंकि पिच के अंदर और बाहर विराट कोहली उनसे बेहतर खिलाड़ी हैं।' बता दें कई मौकों पर सोफिया हयात को रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: जब रोहित शर्मा को मिली थी रितिका सजदेह के भाई से धमकी
हालांकि, विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा की तरफ से इस रिलेशनशिप को लेकर कभी भी किसी तरह का कोई बयान या फिर ट्वीट नहीं किया गया। रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह के साथ साल 2015 में शादी कर ली थी वहीं विराट कोहली 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे थे।
यह भी पढ़ें: क्या धनश्री वर्मा के हाथ पर मौजूद है एक्स 'बॉयफ्रेंड' का नाम?
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OX4tF0B
https://ift.tt/D0ACT4Y