Quetta Gladiators vs Lahore Qalandars: शाहिद अफरीदी से टकराएंगे शाहीन शाह अफरीदी, ऐसे बनाएं अपनी Dream11 टीम

QUE vs LAH Dream11 Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 15वां मैच खेला जाना है। ग्लेडियेटर्स ने टूर्नामेंट में चार में से एक मैच जीता है और अंक तालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है। उसके पास अपने आखिरी दो मैच हैं और वह जीत के साथ लय में वापस आना चाहेगी। दूसरी ओर कलंदर्स चार मैचों में तीन जीत के साथ शानदार लय में है और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने मुल्तान सुल्तान के खिलाफ अपना पहला गेम गंवा दिया और फिर अगले तीन गेम जीते। कलंदर्स पिछले तीन मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए इस मुकाबले को जीतना आसान नहीं रहने वाला है।

लाहौर कलंदर्स के लिए राशिद खान महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं उन्हें आप अपनी ड्रीम टीम में जरूर चुने वहीं अगर आप थोड़ा रिस्क लेने के मूड में हों तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को अपनी टीम का कप्तान बना सकते हैं। हालांकि, शाहिद अफरीदी का पिछला मुकाबला बेहद खराब गया था और उन्होंने 4 ओवर में 67 रन लुटाए थे।

Pitch Report: PSL में कुछ मैच बीत जाने के बाद अब खिलाड़ी कराची की परिस्थितियों से वाकिफ हो चुके हैं। यह पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच है जहां गेंदबाजों को विशेष रूप से डेथ पर गेंदबाजी करते समय
स्मार्ट होने की जरूरत है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस मुकाबले को जीतने के लिए स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना होगा।
यह भी पढ़ें: ड्वेन ब्रावो को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें, CSK रेस में सबसे आगे

QUE vs LAH Dream11 Fantasy Team: बेन डकेट, फखर जमान (कप्तान), हैरी ब्रुक, अब्दुल्ला शफीक, शाहिद अफरीदी, मोहम्मद नवाज (उपक्तान), सोहेल तनवीर, राशिद खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
Quetta Gladiators Probable Playing XI: एहसान अली, जेम्स विंस, सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर), बेन डकेट, शाहिद अफरीदी, इफ्तिखार अहमद, सोहेल तनवीर, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, जेम्स फॉल्कनर, अब्दुल बंगालजई।
Lahore Qalandars Probable Playing XI: फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद हफीज, कामरान गुलाम, हैरी ब्रूक, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राशिद खान, डेविड विसे, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी (सी), जमान खान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DlHoft7
https://ift.tt/UyHXlNE

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post