भारतीय टीम 2019 के वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई थी। इस हार से सभी दुखी नजर आए थे। बारिश की वजह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दो दिन का हुआ था। न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हरा दिया था। उस समय भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) थे। रवि शास्त्री ने अब इस हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि अगर उनके हाथ में होता तो वो मैच का रिजल्ट बदल देते।
साल 2019 के वर्ल्ड कप में भारत की टीम अजेय रही थी। पूरे टर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। रोहित शर्मा और राहुल ने अपली बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। टीम इंडिया अंतिम-4 में भी पहुंची लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
रवि शास्त्री ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
रवि शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बातचीत करते हुए इस हार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, इस हार से मैं काफी दुखी हुआ। कोच के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला उसी दिन समाप्त हो गया था। इस मुकाबले में मोमेंटम पूरी तरह हमारे पास था लेकिन बारिश ने काम खराब कर दिया। शायद इस वजह से हम हार गए। मोमेंटम हमारे पास था लेकिन दुर्भाग्य से बरसात होने लगी। अगर चीजें मेरे हाथ में होती तो फिर मैं मैच का रिजल्ट बदल देता।
शास्त्री ने 1987 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार पर भी दुख जताया। शास्त्री ने कहा कि टीम बहुत अच्छी थी और हमारे पास वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका था
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Vrvojyf
https://ift.tt/KSXQzs8