5 लोकप्रिय विदेशी क्रिकेटर जिन्होंने भारतीय महिलाओं से शादी की


Cricket : क्रिकेट और भारत का रिश्ता बहुत गहरा है। जब से क्रिकेट भारत मे शुरू हुआ तब से लेकर अब तक इस खेल की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के दुनिया भर में बहुत से चाहने वाले मौजूद होते हैं। लेकिन जब एक क्रिकेटर किसी और को चाहे तो यह ब्रेकिंग न्यूज़ बन जाती है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक भारतीय महिला को ना सिर्फ चाहा बल्कि उनसे शादी भी रचाई। कुछ खिलाड़ी इनमें से विश्व प्रसिद्ध है, कुछ अभी भी क्रिकेट खेल रहें हैं तो कुछ ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। तो कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल। आइए आपको बताते हैं कुछ खिलाड़ी इनमें से विश्व प्रसिद्ध है


1) शॉन टैट (Shaun Tait)

विश्व क्रिकेट में एक समय शॉन टैट (Shaun tait) की गेंदबाजी की तूती बोलती थी। बल्लेबाज उनकी गेंदबाजी का सामना बमुश्किल ही कर पाते थे। शॉन ने भारतीय मूल की मासूम सिंघा (Mashoom Singha) से शादी की है। शॉन मासूम से साल 2010 की एक आईपीएल पार्टी के दौरान मिले थे और इस दौरान दोनो का प्यार परवान चढ़ा। शॉन 2010 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। वैसे मासूम एक मॉडल और एंकर है। इसके अलावा उन्होंने साल 2001 में मिस अर्थ इंडिया का टाइटल भी जीता है।

shaun_tait.jpg


2) शोएब मलिक (Shoib Malik)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस सुपर स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) से 2008 में शादी की थी। दोनों ही एक दूसरे के खेल का सम्मान करते हैं। दोनों की शादी सानिया मिर्जा के गृह शहर हैदराबाद में हुई थी।

shoib_malik.jpg


3) मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralidharan)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन भी अपना दिल एक भारतीय महिला को दे बैठे। उन्होंने चेन्नई की रहने वाली माधिमालर (Madhimalar) से पारंपरिक तरीके से शादी रचाई।

muthaiya_murlidharan.jpg


4) ज़हीर अब्बास (Zaheer Abbas)

जहीर अब्बास का नाम पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार है, उन्हें एशिया का ब्रैडमैन कहा जाता था। यह पूर्व खिलाड़ी भी एक भारतीय महिला के साथ परिणय सूत्र में बंध गया। उन्होंने भारी भारतीय मूल की रीटा से 1980 में शादी की।

zaheer_abbas.jpg


5) हसन अली (Hasan Ali)

हसन अली पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने जिन्होंने भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले सामिया आरजू (Samia Arzoo) से शादी की है। दोनों एक दूसरे से पहली बार दुबई में मिले थे, उसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। अगस्त 2019 में दोनों लोगों ने शादी कर ली।

hasan_ali.jpg

यह भी पढ़े - IPL 2022 में अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचाने वाले उमरान मलिक को लेकर दिग्गज डेल स्टेन का बड़ा बयान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uMLgFZx
https://ift.tt/BqNPW7I

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post