फुटबॉल की तरह अब बीच मैच में बदलेगी प्लेइंग 11, BCCI लेकर आया नया नियम, IPL में जल्द हो सकता है लागू

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जल्द एक नया नियम लेकर आ रहा है। इस नियम के तहत अब क्रिकेट मैच में 11 की बजाए 15 खिलाड़ी खेलने के लिए योग्य होंगे। इस नियम का नाम ‘इंपैक्ट प्लेयर’ रखा जा सकता है और इसे 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में ट्रायल के तौर पर लागू किया जा सकता है। अगर यह सफल रहा तो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में भी लागू किया जा सकता है।

बीसीसीआई ने इसे लेकर सभी राज्य संघों को सर्कुलर भेजा है। इसमें कहा गया है कि, 'टी 20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ यह जरूरी है कि हम नई चीजों को पेश करें, जो इस प्रारूप को दर्शकों के साथ-साथ टीमों को लिए और अधिक आकर्षक बनाए।' बोर्ड के अनुसार ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के कॉन्सेप्ट से मैच में टीमों के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की भूमिका बढ़ जाएगी। इससे खेल में रणनीतिक तौर पर बदलाव आएगा।

कैसा होगा 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम?
नियम के मुताबिक कप्तान टॉस के समय प्लेइंग-11 बताएंगे साथ ही अन्य चार खिलाड़ियों का भी नाम बताएंगे। जिन्हें बाद में सब्सिट्यूट के तौर पर यूज किया जाएगा। इन चारों खिलाड़ियों में से किसी एक को 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के तहत प्लेइंग-11 में शामिल प्लेयर से रिप्लेस किया जा सकता है। 'बतौर 'इम्पैक्ट प्लेयर' जिस भी खिलाड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा, वही मैच खेलेगा।

प्लेइंग-11 से बाहर किया गया प्लेयर मैच नहीं खेल सकेगा। उस प्लेयर से फील्डिंग भी नहीं करवाई जा सकेगी। मैच में ब्रेक के टाइम भी प्लेयर का इस्तेमाल नहीं होगा। इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर किसी गेंदबाज को शामिल किया जाता है, तो वह अपने पूरे 4 ओवर गेंदबाजी करेगा। बाहर किए गए गेंदबाज ने कितने ओवर किए या नहीं किए, इसका उस 'इम्पैक्ट प्लेयर' पर असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि टीम, कप्तान या मैनेजमेंट को एक बात का ध्यान रखना होगा। उन्हें 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम का इस्तेमाल करने से पहले फील्ड अंपायर या फोर्थ अंपायर को बताना होगा। बीसीसीआई के नियम के मुताबिक, मैच के दौरान दोनों टीमें पारी के 14वें ओवर से पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' का इस्तेमाल कर सकेंगी। यानी इसके बाद नियम का इस्तेमाल नहीं होगा।

बता दें कि यह नियम ऑस्ट्रेलियाई टूर्नामेंट बिग बैश लीग (BBL) में भी 'एक्स फैक्टर' के नाम से लागू है। मगर वहां 15 की बजाय 13 प्लेयर को खेलने के लिए अनुमति दी जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rpSPjBU
https://ift.tt/mre7Bnl

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post