जो रुट (Joe Root) ने आज इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। रूट का ये फैसला काफी चौंकाने वाला था। दरअसल रूट की कप्तानी पर पिछले कुछ समय से लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। एशेज में करारी हार के बाद इसकी शुरूआत हुई थी। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। शायद रूट के ऊपर काफी दबाव आ गया था। अपने बयान में ये बात खुद रूट ने भी कही है। रूट ने कहा कि अपने परिवार के साथ विचार-विमर्श के बाद ही उन्होंने ये फैसला लिया।
खैर जो रूट इंग्लैंड की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे। कप्तान के रूप में भी उन्होंने अच्छी जिम्मेदारी निभाई। कप्तान के रूप में रूट ने 64 टेस्ट मैचों में 27 टेस्ट मैच जीते हैं। ये कारनामा कोई भी इंग्लिश कप्तान नहीं कर पाया। वहीं कप्तान के रूप में रूट ने बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया। रूट के नाम सर्वाधिक 5295 रन दर्ज हैं। रूट के इस ऐलान के बाद फैंस भी काफी निराश नजर आए। फैंस ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी।
(मेरे ऑल टाइम फेवरेट प्लेयर।)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/A2aD8Ew
https://ift.tt/jvyMOLp