श्रीलंकाई क्रिकेटर का फील्डिंग के दौरान अचानक सीने में उठा दर्द, मैदान से सीधे पहुंचे अस्पताल

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच इस समय ढाका में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के दूसरे दिन एक बड़ी घटना मैच में हो गई। दरअसल श्रीलंका के खिलाड़ी कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) को मैदान छोड़कर हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। बांग्लादेश की पारी के 23वें ओवर में ये घटना हुई। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। मेडिकल स्टाफ से मेंडिस की बात हुई और फिर वो सीने में हाथ रखते हुए मैदान से बाहर चले गए थे।


कुसल मेंडिस को लेकर दी पूरी जानकारी

बीसीबी डॉक्टर मंज़ूर हुसैन चौधरी ने इसके बाद कुसल मेंडिस को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना मेंडिस कर रहे थे और शायद इसी वजह से उन्हें ये परेशानी हुई। चौधरी ने मेंडिस की बेचैनी के संभावित कारण के रूप में गैस्ट्रिटिस का संदेह किया। चौधरी ने ये भी बताया कि मेंडिस की को बेहतर मैनेजमेंट के लिए हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। अभी तक ये बात सामने नहीं आई है कि कुसल मेंडिस कब तक हॉस्पिटल में रहेंगे। इस टेस्ट में वो आगे हिस्सा लेंगे या नहीं ये भी देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें- भारतीय दिग्गज WWE रिंग में हुआ चारों खाने चित्त, मेन इवेंट में मचा घमासान


पहले टेस्ट मुकाबले में कुसल मेंडिस ने किया था अच्छा प्रदर्शन

श्रीलंका के लिए भी कुसल मेंडिस का बाहर होना खतरा होगा। मेंडिस ने पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था। अच्छी लय में वो नजर आए। पहली पारी में उन्होंने 54 रन बनाए और दूसरी पारी में भी 48 रन बनाए थे। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट ड्रा रहा था। दरअसल बांग्लादेश में मौसम इस समय काफी उमस भरा रहता है। इस वजह से खिलाड़ियों को मैदान में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पहले टेस्ट में तमीम इकबाल को भी दिक्कत हुई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें- 3 गैर मुस्लिम क्रिकेटर्स जो पाकिस्तान के लिए पूरे मन से क्रिकेट खेल चुके हैं, 1 के साथ हुआ था बुरा बर्ताव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jlZ0GBr
https://ift.tt/Lf5sDS6

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post