"Rishabh की तुलना MS Dhoni से नहीं करनी चाहिए"- Sourav Ganguly का बड़ा बयान

फैंस ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और एम एस धोनी (MS Dhoni) की तुलना करते हैं। अब इस बारे में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपनी खास प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि इन दोनों की तुलना नहीं करनी चाहिए। गांगुली ने कहा कि धोनी के पास बहुत अनुभव है लेकिन पंत अभी युवा खिलाड़ी हैं।


टीम इंडिया के सफल कप्तान धोनी रहे

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को बहुत सफलता मिली और तीनों ICC की ट्राफी भी अपने नाम की। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई की टीम को भी नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया। धोनी ने बल्लेबाजी और विकेटकीपर के रूप में भी क्रिकेट में बहुत नाम कमाया। पंत को अभी ज्यादा अनुभव नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में जरूर उन्होंने थोड़ा दम दिखाया है। वनडे में वो अभी तक ज्यादा कुछ नहीं कर पाए है। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी वो अभी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली की टीम ने हर सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में भारतीय स्पिनर ने फेंकी 131.6 KMPH की रफ्तार से गेंद! फैंस ने Shoaib Akhtar से कर दी तुलना

दिग्गज सौरभ गांगुली ने दिया बड़ा बयान

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, ऋषभ पंत की तुलना एम एस धोनी से मत कीजिए। एमएस के पास काफी अनुभव है। धोनी आईपीएल, टेस्ट और वनडे को मिलाकर 500 से ज्यादा मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, इसलिए उनके साथ पंत की तुलना करना सही नहीं है। आपको बता दें IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में ऋषभ पंत के कप्तानी की काफी आलोचना हुई थी। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ रिव्यू ना लेने के लिए पंत के ऊपर निशाना साधा गया।

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma ने युवा खिलाड़ी को खास अंदाज में कहा अलविदा, कहा- किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे कॉल करना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8xfFsyS
https://ift.tt/sSBXWOZ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post