2015 वर्ल्ड कप खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 का वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद साल 2015 के वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने लीग मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और लगा की एक बार फिर फाइनल जीतेगा। ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया सेमीफाइनल में ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन से हरा दिया था। खैर भारत की उस 16 सदस्यीय टीम में से अभी तीन ही खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।


1) महेंद्र सिंह धोनी

धोनी अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं। IPL में अभी भी उनका जलवा दिख रहा है। साल 2015 के वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान धोनी ही थे। धोनी ने 8 मुकाबलों में 237 रन बनाए थे। धोनी का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ICC की तीनों बड़ी ट्राफी अपने नाम कर चुकी है। कुछ साल बाद धोनी IPL से भी रिटायरमेंट ले लेंगे।

ये भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार्स ने WWE रिंग में बवाल मचाकर दिग्गज को 'अधमरा' किया, मेन इवेंट में मची अफरातफरी

ms-dhonijj.jpg


2) सुरेश रैना

भारतीय क्रिकेट में सुरेश रैना का योगदान कोई नहीं ले सकता है। धोनी और रैना ने साथ-साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी और रैना बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों कई साल से IPL में चेन्नई की टीम से खेल रहे हैं। हालांकि IPL 2022 में सुरेश रैना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। खैर साल 2015 के वर्ल्ड कप में रैना का भी जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। रैना ने 8 मुकाबलों में 284 रन बनाए थे।

dhhd.jpeg

3) स्टुअर्ट बिन्नी

बिन्नी ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। स्टुअर्ट बिन्नी का क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा। साल 2015 के वर्ल्ड कप में जब उन्हें टीम का हिस्सा बनाया गया था तब बड़ा बवाल हुआ था। उनके चयन से कोई भी खुश नहीं था। वर्ल्ड कप 2015 में बिन्नी को एक ही मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। टीम इंडिया के लिए बिन्नी 6 टेस्ट और 14 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं।

stuart-binnyyy.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Cp8Io5T
https://ift.tt/Az2p9Sb

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post