Duleep Trophy Final 1990: क्रिकेट के मैदान में वैसे तो कई हादसे हुए हैं। लेकिन एक हादसा ऐसा है जिसने सब को हिला कर रख दिया था। यह 90 के दशक में दिलीप ट्रॉफी के दौरान हुआ था। जब एक बल्लेबाज गेंदबाज से इतना नाराज़ हो गया कि उसे स्टम्प से मारने चल दिया। यह घटना साल 1990 के दिलीप ट्रॉफी फाइनल मुक़ाबले की है।
यह मैच वेस्ट ज़ोन और नॉर्थ ज़ोन के बीच जमशेदपुर में खेला जा रहा था। इस मैच में दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव, रवि शास्त्री, अजय जडेजा से लेकर विनोद काम्बली तक कई दिग्गज खेल रहे थे। नॉर्थ ज़ोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 729 रन बनाए। टीम के लिए रमन लाम्बा, मनोज प्रभाकर और कपिल देव ने शतक जमाया। लाम्बा ने 180, प्रभाकर ने 143 और कप्तान कपिल देव ने 119 रनों की पारी खेली।
जवाब में वेस्ट ज़ोन ने 561 रन बनाए और टीम ऑलआउट हो गई। वेस्ट ज़ोन की तरफ से रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर और दिलीप वेंगसरकर ने सेंचुरी मारीं। रवि शास्त्री ने 152, मांजरेकर ने 105 और दिलीप वेंगसरकर ने 114 रनों की पारी खेली। मैच के पंचवे दिन एक बार फिर नॉर्थ ज़ोन बल्लेबाजी करने उतारा। टीम के सलामी बल्लेबाज अजय जडेजा के साथ रमन लाम्बा फिर से पारी की सुरुयत करने आए।
नॉर्थ ज़ोन का स्कोर 59 रन हो चुका था और जडेजा 28 और लाम्बा 26 रन बनाकर खेल रहे थे। राशिद पटेल राउंड द विकेट से गेंद फेंक रहे थे। वे लगातार लाम्बा को डेंजर एरिया के पास गेंद फेंक रहे थे। इससे लाम्बा नाराज़ हो गए और अंपायर से इसकी शिकायत भी की। इससे खिसियाकर राशिद ने 9वे ओवर की पंचवी गेंद क्रीज़ के डेढ़ हाथ आगे से फेंकते हुए बीमर मार दी। गेंद सीधे लाम्बा के सर के पास गई। किसी तरह लंबा बच गए। लेकिन राशिद यहीं नहीं रुके। उन्होंने स्टम्प उखाड़ा, और रमन लाम्बा की ओर दौड़ पड़े।
लाम्बा भी अपनी जान बचाकर भागे। लाम्बा आगे दौड़ रहे थे और राशिद उनके पीछे स्टम्प लेकर भाग रहे थे। तभी लाम्बा साथी बल्लेबाज अजय जडेजा के पीछे छुप गए। उन्हें लगा कि ऐसा करने से राशिद नहीं मारेंगे। लेकिन राशिद ने स्टम्प जडेजा को ही दे मारा। तब तक और खिलाड़ी वहां पहुंच गए और मामले को शांत किया।
लेकिन तभी मैदान में बैठी जनता भड़क गई और पत्थर फेंकने लगी। बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे विनोद काम्बली इससे चोटिल हो गए। चायकाल से पहले ही इस मैच ओ रद्द करना पड़ा। इसके बाद राशिद पटेल को 13 महीने के लिए बैन कर दिया गया। लाम्बा पर भी 10 महीने का बैन लगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/e2Vyg1q
https://ift.tt/cqNams7