3 दिग्गज बल्लेबाज जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 से ज्यादा रन बनाए

इंटरनेशनल क्रिकेट में कई ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। तीनों फॉर्मेट की बात की जाए तो अभी तक 10 से अधिक बल्लेबाज 20 हजार से ज्यादा रन बनाए है। पांच बल्लेबाज 25000 का आंकड़ा भी पार कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने 30000 से ज्यादा रन बनाए हैं। आइए आपको बताते हैं तीन ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 27000 से ज्यादा रन बनाए हैं।


1) सचिन तेंदुलकर

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटर आंकड़ें देखकर सभी हैरानी में पड़ जाते हैं। उन्होंने जो रिकॉर्ड कायम किए है उसके सभी सपने ही देखते हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 664 मैच खेले हैं। उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतकों की मदद से 34357 रन बनाए हैं। सचिन ने 200 टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15921 रन बनाए हैं। वहीं 463 वनडे में उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18426 रन बनाए है। इन आंकड़ों से आपको लग जाएगा कि क्यों सचिन को क्रिकेट का भगवान कहते हैं।

ये भी पढ़ें- सबने मेरा साथ छोड़ दिया था लेकिन Hardik Pandya ने मेरे ऊपर भरोसा जताया- फेमस क्रिकेटर का बयान

saa.jpg


2) कुमार संगकारा

श्रीलंका के इस दिग्गज बल्लेबाज के क्रिकेट आंकड़े भी जबरदस्त रहे हैं। संगकारा ने अपने करियर में 594 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 63 शतक और 153 अर्धशतक की मदद से 28016 रन बनाए हैं। संगकारा ने 134 टेस्ट में 12400 रन बनाए। उनके नाम 38 शतक और 52 अर्धशतक है। संगकारा ने 404 वनडे मैचों में 14234 रन बनाए हैं। उन्होंने 25 शतक और 93 अर्धशतक जड़े हैं।इसके अलावा संगकारा ने 56 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1382 रन बनाए है।

ये भी पढ़ेंं- न ही हिटमैन Rohit Sharma और न ही Virat Kohli, 15 साल में पहली बार टीम इंडिया की होगी अग्निपरीक्षा

sanga.jpg


3) रिकी पोंटिंग

पोंटिंग को भी महान दिग्गज क्रिकेटरों की लिस्ट में रखा जाता है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए उनका योगदान कोई नहीं भूल सकता है। महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने अपने करियर में 560 मैच खेले हैंष जिसमें उन्होंने 71 शतक और 146 अर्धशतक की मदद से 27483 रन बनाए हैं। पोंटिंग ने 168 टेस्ट में 13378 रन बनाए। उन्होंने 41 शतक और 62 अर्धशतक जड़े। इसके अलावा 375 वनडे में 13704 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 30 शतक और 82 अर्धशतक हैं। इसके अलावा 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 401 रन बनाए है।

ric.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aEMUOZf
https://ift.tt/B6zRCdx

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post