IPL के ये स्टार बल्लेबाज रणजी में हुए फेल! गिल से लेकर मयंक तक सब सस्ते में ढेर

Ranji Trophy Quarterfinal: रणजी ट्रॉफी का नॉकआउट राउंड सोमवार यानि 6 जून से शुरू हो गया है। इस टूर्नामेंट में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ी खेल रहे हैं। लेकिन टूर्नामेंट के पहले दिन इनमें से ज़्यादातर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल जैसे कई स्टार बल्लेबाज जल्द आउट हो गए।

पृथ्वी शॉ और यशस्वी जायसवाल -
मुंबई और उत्तराखंड के बीच खेले जा रहे मैच में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ सिर्फ 21 बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा मुंबई के खब्बू बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी कुछ खास नहीं कर पाये। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले जायसवाल ने 35 रनों की पारी खेली। जायसवाल ने आईपीएल के 10 मैच में 2 अर्धशतक की मदद से 258 रन बनाए थे। वहीं पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए 10 मैच में 283 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े थे।

मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल -
कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने 70 गेंद पर 27 रनों की पारी खेली। हालांकि मनीष और मयंक इस आईपीएल सीजन में भी फ्लॉप साबित हुए थे। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान मयंक अग्रवाल ने आईपीएल एक 13 मैच में सिर्फ 196 बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक लगाया था। वहीं मनीष को लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) ने ज्यादा मौके नहीं दिये थे।

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा -
पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच जारी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल भी सस्ते में आउट हो गए। आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) को पहला खिताब जिताने में मुख्य भूमिका निभाने वाले इस युवा बल्लेबाज ने एमपी के खिलाफ सिर्फ 9 रन बनाए। इस आईपीएल सीजन में गिल ने 17 मैचों में 4 अर्धशतक के सहारे 483 रन बनाए थे। इसके अलावा पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा ने पहली पारी में 47 रन बनाए। उन्होंने इस आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 2 अर्धशतक लगाते हुए 426 रन बनाए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Xlw4OiM
https://ift.tt/j4mxngt

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post