रनआउट होने के बाद Babar Azam पर भड़के Imam ul haq, खोया आपा, गुस्से में पिच पर दे मारा बैट, देखें Video

PAK vs WI Imam ul Haq angry: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते इमाम अपना आपा खो बैठे।

पाकिस्तान की पारी के 28वें ओवर में इमाम बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी उन्होंने अकील हुसैन की गेंद को मिडविकेट की ओर खेलकर सिंगल लेने का प्रयास किया। लेकिन नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े टीम के कप्तान बाबर आज़म ने सिंगल लेने से माना कर दिया। लेकिन तब तक इमाम आधी क्रीज़ पार कर गए थे और फिर उन्हें वापस भागकर अपने एंड पर जाने की कोशिश की। लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाये और रनआउट हो गए।

आउट होने के बाद इमाम अपना आपा खो बैठे और गुस्से में पिच पर अपना बैट डे मारा। साथ ही गुस्से में कुछ बोलते हुए पवेलियन लौट गए। इमाम को लगा कि वहां वे आसानी से सिंगल ले सकते थे लेकिन बाबर के चलते वे आउट हो गए। आउट होने के बाद का उनका उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर पाकिस्तान ने यह वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 275 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 155 रन ही बना पाई और यह मैच 120 रन के बड़े अंतर से हार गई। बाबर ने 77 और इमाम उल हक ने 72 रन बनाए। मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन और शादाब खान ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VoUjuT2
https://ift.tt/ZjigcQ6

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post