IPL खिताब जीतने वाले वो चार खिलाड़ी जिन्होंने अबतक नहीं खेला एक भी मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। करीब दो महीने तक चलने वाली इस लीग में दुनिया का हर बड़ा खिलाड़ी खेलना चाहता है। पिछले 15 सालों में इस लीग में कई देशी और विदेशी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आये है उनमें से कुछ खिलाड़ी आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रहे है तो वहीं कुछ खिलाड़ियों के हाथों में नाकामी लगी है। कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है जिन्होंने अबतक इस लीग में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन वे खिताब जीत चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कनिष्क सेठ –
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 2018 के ऑक्शन में कनिष्क सेठ को 20 लाख रुपये के बेस प्राइज़ में लिया था। उस साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम ने तीसरी बार खिताब जीता था। कनिष्क भले ही उस सीजन में एक भी मैच न कह हो लेकिन आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। कनिष्क इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े थे।

सी हरि निशांत –
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के एक और युवा खिलाड़ी सी हरि निशांत भी बिना आईपीएल में डेब्यू किए खिताब जीत चुके हैं। आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई ने उन्हें 20 लाख रुपये में लिया था। उस साल चौथी बार चेन्नई चैम्पियन बना था। तमिलनाडु का यह सलामी बल्लेबाज खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा था। निशांत को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में चेन्नई ने 20 लाख में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि इस सीजन में भी उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया।

नूर अहमद –
अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज नूर अहमद को इस साल मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस (GT) ने 30 लाख में खरीदा था। नूर को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 17 साल के इस युवा तेज गेंदबाज ने 37 टी20 मैच खेले है और 7.39 के इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं। बता दें इस साल का आईपीएल किताब गुजरात ने जीता है।

डॉमिनिक ड्रेक्स –
गुजरात टाइटंस (GT) के एक और खिलाड़ी डोमिनिक ड्रेक्स का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। डोमिनिक ड्रेक्स को इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौसका नहीं मिला। वे इकलौते खिलाड़ी हैं जो दो बार ऐसा कर चुके हैं। आईपीएल 2021 में खिताब जीतने वाली चेन्नई ने उन्हें रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BTAfnPd
https://ift.tt/uzLO2UE

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post