Kane Williamson ruled out: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, केन विलियमसन कोरोना के चलते बाहर

ENG vs NZ test series: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुक़ाबला आज से नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) कोरोना पॉजिटिव पाए गए गए हैं और इस मैच से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने दी है।

विलियमसन को गुरुवार को मामूली लक्षण नजर आए थे। जिसके बाद उनका कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया और वे पॉजिटिव पाये गए। लेकिन टीम के बाकी सदस्यों का परीक्षण निगेटिव आया है। ऐसे में मैच में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। विलियमसन के समपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेशन में जाने के लिए कहा गया है। न्यूजीलैंड के कप्तान कम से कम 5 दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे।

विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लैथम टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं रिप्लेसमेंट के रूप में हामिश रदरफोर्ड को न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। कोच गैरी स्टीड ने कहा, 'यह निराशाजनक है कि केन को इतने महत्वपूर्ण मैच की पूर्व संध्या पर बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा।' हामिश पहले टेस्ट टीम के साथ थे और अभी वह टी20 ब्लास्ट में लीसेस्टरशर फॉक्स के लिए खेल रहे हैं।'

ये भी पढ़ें - IND vs SA:आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने नहीं दी दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक, भड़के फैंस, बोले - सीनियर की इज्जत करना सीखो

अच्छी बात यह है कि न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी टीम कोरोना के लिए तय किए गए प्रोटोकॉल का पालन करेगी और अगर आगे किसी खिलाड़ी में लक्षण नजर आते हैं तो उनका फिर से टेस्ट कराया जाएगा। इससे पहले टीम के तीन खिलाड़ी हेनरी निकोल्स, ब्लेयर टिकनर और शेन जुर्गेसन ससेक्स के खिलाफ वार्म अप मैच से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन में भेज दिया गया था।

बता दें तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में जो रूट के नाबाद 115 रन की बदौलत इंग्लैंड ने यह जीत हासिल की थी। शतकीय पारी के दौरान रूट ने टेस्ट क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे कर लिए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a16IKpk
https://ift.tt/1zmsFgl

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post