Asia Cup 2022: भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। उम्मीद के मुताबिक ये मुकाबला बहुत सही रहा। फैंस जैसा मैच यहां देखना चाहते थे वैसे ही देखने को मिला। हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवर में सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस मैच में टीम इंडिया के जीत फैक्टर बहुत सी चीजें रही। सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि बल्लेबाजी में अभी भी बहुत सुधार की जरूरत है। हार्दिक ने एक बार फिर बता दिया कि उन्हें इस समय का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर क्यों कहा जाता है। एशिया कप में जीत के साथ टीम इंडिया ने शुरूआत की है। उम्मीद है कि ये सिलसिला जारी रहेगा। खैर हम आपको इस मैच की पांच बड़ी बातें बताते हैं।
1) भुवनेश्वर कुमार का जलवा
भुवनेश्वर ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की और इस वजह से ही पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। उन्होंने चार विकेट लिए। भुवनेश्वर ने कुछ खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। भुवनेश्वर ने बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली और नसीम शाह का विकेट लिया। टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी भारतीय गेंदबाज का यह सबसे बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन है। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए है। उन्होंने अभी तक पांच मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NWlgYZ6
https://ift.tt/I3FtUH4