एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। अंतिम ओवर में हार्दिक पांड्या ने सिक्स लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया। सोशल मीडिया पर भी लोग खुश दिखाई दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए खास ट्वीट किया। पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह ने भी भी ट्विटर पर अपनी खुशी व्यक्त की। दोनों ने खास संदेश टीम इंडिया को भेजा। भारत की ऐतिहासिक जीत रही। एशिया कप में टीम इंडिया की ये लगातार चौथी जीत पाकिस्तान के ऊपर है।
दिग्गजों ने टीम इंडिया को दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की जीत के कुछ पल बाद ट्वीट के जरिए कहा, टीम इंडिया ने आज एशिया कप 2022 के मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने जबरदस्त टैलेंट और टेम्परामेंट का प्रदर्शन किया। उन्हें जीत पर बधाई। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, एशिया कप में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत। बहुत ही रोमांचक मुकाबला। इस शानदार जीत पर टीम को बधाई।
हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार का जबरदस्त प्रदर्शन
टीम इंडिया की जीत में इन दोनों खिलाड़ियो का जबरदस्त रोल रहा। हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाया। पांड्या ने पहले 25 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर भारतीय टीम को जीत दहलीज पर पहुंचाया। भुवनेश्वर कुमार ने भी जबरदस्त गेंदबाजी की और शानादर स्पेल फेंका। उन्होंने चार पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इस वजह से ही पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।
यह भी पढ़ें- IND vs PAK, Asia Cup 2022: भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/r1tj0Sv
https://ift.tt/KgA7p8C