Asia Cup 2022 India squad: एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इस बार भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप खेलेगा। भारत ने अबतक 7 बार खिताब जीता है। ऐसे में स्टार खिलाड़ियों से लैस यह टीम क्या 8वीं बार चैम्पियन बन पाएगी? एशिया कप के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस लिहाज से यह टूर्नामेंट भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही इस एशिया कप में भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से कम से कम 2 बार भिड़ेगा।
भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन मौजूदा समय में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या शानदार फॉर्म में हैं। इन दोनों खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। इसके अलावा युजवेन्द्र चहल और अर्शदीप सिंह भी कमाल कर सकते हैं। बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी करते नज़र आएंगे। वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत खेलते दिखेंगे। भारत के पास दीपक हुड्डा भी हैं जो आतिशी बल्लेबाजी कर मैच पलट सकते हैं। इसके अलावा फिनिशर के तौर पर दिनेश कार्तिक, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा हैं।
भारत के पास स्पिन गेंदबाजी में काफी अनुभव है। टीम के पास रविचन्द्र अश्विन और युजवेन्द्र चहल जैसे गेंदबाज हैं। वही इसका सपोर्ट करने के लिए रवि बिश्नोई हैं। तेज गेंदबाजी थोड़ा कमजोर दिखाई देती है। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के अलावा किसी अन्य गेंदबाज के पास बड़े टूर्नामेंट का अनुभव नहीं है। लेकिन पिछली कुछ सीरीज में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में मौका आने पर ये खिलाड़ी एड़ी चोटी का ज़ोर लगा देंगे।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/e6n7gPv
https://ift.tt/6nrRK5T