Asia Cup 2022: दसुन शनाका की कप्तानी में उतरेगी श्रीलंका, क्या छठी बार बनेगा चैम्पियन

Asia Cup 2022 srilanka squad: एशिया कप 2022 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग हिस्सा ले रही हैं। पांच बार की चैम्पियन श्रीलंका इस बार दसुन शनाका की कप्तानी में एशिया कप खेलेगी। बोर्ड ने 20 खिलाड़ियों के एक भारी भरकम स्क्वॉड का ऐलान किया है।

इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को ही मिली थी, मगर देश में चल रहे आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने हाथ पीछे खींच लिए जिसके बाद यूएई में इसका आयोजन हो रहा है। श्रीलंका टीम में दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल की वापसी हुई है। उनके आने से श्रीलंका की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो गई है। उनके अलावा बल्लेबाजी में धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे जैसे शानदार बल्लेबाज हैं।

226.jpg


टीम अभ्यास के दौरान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पैर की चोट के कारण श्रीलंका की एशिया कप टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा को शामिल किया गया है। तुषारा ने इस साल फरवरी में डेब्यू किया था।


एशिया कप 2022 के लिए श्रीलंका की टीम-
दासुन शनाका (कप्तान), धनुषका गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, बानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफ़री वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, चामिका फर्नांडो, मदुशंका, मथीशा पथिराना, दिनेश चांदीमल, नुवानिंदु फर्नांडो और कसुन रजिता।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZKw3kBh
https://ift.tt/VrbLnA3

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post