Ind vs Pak: एशिया कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है और आप जिस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह दिन आ गया है। आज भारत और पाकिस्तान का सामना शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर पहुंचने की उम्मीद है, क्रिकेट के एक लंबे ब्रेक के बाद विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे तो वहीं रोहित एंड कंपनी पहले मैच में पाकिस्तान को धूल चटा कर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच से पहले क्रिकेट के गलियारों में काफी चर्चा हो रही है दोनों को प्लेइंग इलेवन लेकर। लेकिन इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। आइए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल है
इन खिलाड़ियों को मिला मौका:
पाकिस्तान के खिलाफ वसीम जाफर ने लगभग वही टीम चुनी है जिसका आप सभी अंदाजा लगा रहे होंगे। उन्होंने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल को चुना है। तीसरे और चौथे नंबर के लिए विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जबकि पांचवे नंबर के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चुना है। वसीम जाफर ने छठे पायदान के लिए दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसी एक खिलाड़ी को चुना है। जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी जडेजा, भुवनेश्वर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप के हाथ में होगी।
बता दें कि आज जब दोनों टीमें एशिया कप में आमने-सामने होंगी तो लगभग 1 साल बाद दोनों टीमें मैच एक दूसरे के खिलाफ खेल खेल रही हैं। इससे पहले दोनों टीमें पिछले साल T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मुकाबले में भिड़े थे। जहां पाकिस्तान ने भारत को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराया था, इस हिसाब से आज होने वाले मैच में पाकिस्तान के पास मनोवैज्ञानिक लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: 'रोहित भाई से रिक्वेस्ट है पाकिस्तान के खिलाफ हाथ थोड़ा हल्का रखें'
लेकिन इस मैच में दोनों ही टीमों की तेज गेंदबाजी को झटका लगा है। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह और हर्शल पटेल नहीं खेल रहे हैं जबकि पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर चोट के चलते पहले ही बाहर हो चुके हैं। तो इस हिसाब से दोनों टीमों की तेज गेंदबाजी थोड़ी हल्की नजर आ सकती हैं। जबकि भारत में गेंदबाजी का जिम्मा स्पिनरों की तिकड़ी जडेजा, चहल और बिश्नोई के हाथ में होगी। अब देखने लायक बात होगी कि आज पहले मुकाबले में कौन-सी टीम जीत से खाता खोलती है
यह भी पढ़ें: IND vs PAK, Asia Cup 2022: भारत-पाक मुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1UVwIld
https://ift.tt/MhB7oDl