IND vs PAK, Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया को प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो

IND vs PAK: एशिया कप 27 अगस्त से शुरू हो चुका है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया, इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। और आज बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, इस हाई वोल्टेज मुकाबले के रोमांचके होने की पूरी उम्मीद है। इस मैच से पहले दोनों क्रिकेट टीमों के फैंस अपनी-अपनी टीम की जीत की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की महासचिव और नेत्री प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा

प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं:

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देती हुई नजर आ रही हैं। बता दे प्रियंका गांधी का यह वीडियो शुप्रिया शिनेत ने ट्विटर पर शेयर किया है जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म की चेयर पर्सन है। इस वीडियो में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने अपनी एक पुरानी याद को भी साझा किया है।

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ किसे मिलेगी टीम में जगह दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत?

वीडियो में प्रियंका ने कहा कि 'मेरी एक बहुत स्पेशल मेमोरी है, काफी सालों पहले मैं कराची गई थी इंडिया-पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए। और मैं कभी उस पल को नहीं भूल सकती जब इंडिया जीती थी, उस वक्त जितने भी हम नेता थे चाहे कांग्रेस के थे बीजेपी के थे जो भी गया था। मैच देखने के लिए सब इतने खुश हुए कि कूदने लगे, खुशी के मारे, 28 अगस्त को इंडिया पाकिस्तान का एशिया कप का मैच है। मैं पूरे देश और अपने परिवार और अपनी तरफ से मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं, बेस्ट ऑफ लक, शान से खेलिए और जीत के आइए।

यह भी पढ़ें: IND vs PAK, Asia Cup 2022: भारत-पाक मुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव

देखें वीडियो

Team India for Asia Cup 2022:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, दीपक हुडा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

Pakistan Squad for Asia Cup 2022:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमा, हैदर अली, हैरिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी, उस्मान क़ादिर11:01 AM



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34dlnBQ
https://ift.tt/69EvZ4M

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post