Dinesh Karthik and Dipika pallikal tweet: भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इन दिनों एशिया कप खेल रहे हैं। कार्तिक की क्रिकेट के मैदान में जितनी चर्चा होती हैं उससे ज्यादा वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल एक दूसरे को किए गए ट्वीट के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल दोनों ही खिलाड़ियों ने एक दूसरे का नाम ट्वीट किया है। कार्तिक ने ट्वीट करते हुए दीपिका का नाम लिखा। वहीं दीपिका ने दिनेश लिखकर ट्वीट किया। जिसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। फैंस को दीपिका और कार्तिक के ट्वीट्स को देखने के बाद उनकी वन वर्ड केमिस्ट्री की तारीफें कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- एशिया कप में आज से शुरू होने जा रहे हैं सुपर 4 मुक़ाबले, पहला मुक़ाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच
एक यूजर ने लिखा, 'तुम मेरा नाम लिखो में तुम्हारा लिखता हूं। ये तो स्कूल वाला प्यार है।' एक यूजर ने 'राम लखन' फिल्म के गाने का स्क्रीनशॉट ट्वीट करते हुए लिखा, 'तेरा नाम लिया, तुझे याद किया।' कार्तिक और दीपिका ने 2015 में शादी की थी। ये कार्तिक की दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी के साथ 2012 में तलाक हो गया था। कार्तिक की पहली पत्नी निकिता का इंडियन क्रिकेटर मुरली विजय से अफेयर था और यही उनके और कार्तिक के अलग होने की वजह थी।
बता दें कार्तिक का दुनिया में सबसे लंबा टी20 करियर है। वे 15 साल और 270 दिन पूरे कर चुके हैं। दिनेश कार्तिक ने 12 दिसंबर 2006 को अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह अब तक भारत के लिए 48 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटा जिम्बाब्वे, 9 बल्लेबाज नहीं पार कर पाए दहाई का आंकड़ा, 141 पर ढेर हुई टीम
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/doX8qFn
https://ift.tt/17YRrQF