Asia cup 2022 Super 4 Points Table: आज से शुरू होने जा रहे हैं सुपर 4 मुक़ाबले, पहला मुक़ाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच

Asia Cup 2022 Super 4 Points Table: एशिया कप 2022 का आधा सीजन हो चुका है और 6 टीमों में से चार ने सुपर 4 में जगह बना ली है। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने क्वालिफाई किया है और हांग कांग को घर वापस जाना पड़ा है। वहीं ग्रुप बी से अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका ने जगह बनाई है और तीन बार की फाइनलिस्ट बांग्लादेश अपने दोनों मैच हारकर बाहर हो गई है। अब सुपर 4 में फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए चारों टीमें आपस में भिड़ेंगी। 11 सितंबर को फाइनल मैच दुबई में ही खेला जाएगा।

सुपर 4 में क्वालिफाई करने वाली टीम - भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान

Asia Cup 2022 super 4 Points Table

टीम मैच जीत हार अंक नेट रनरेट
भारत          
पाकिस्तान          
अफ़ग़ानिस्तान          
श्रीलंका          

कब खेले जाएंगे मुक़ाबले -
सुपर 4 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेले जाएंगे। इस दौरान प्वाइंट्स टेबल के टॉप 2 में रहनी वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

एशिया कप 2022 सुपर 4 का पूरा शेड्यूल -
3 सितंबर - अफगानिस्तान vs श्रीलंका, शारजाह
4 सितंबर - भारत vs पाकिस्तान, दुबई
6 सितंबर - भारत vs श्रीलंका, दुबई
7 सितंबर - पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, दुबई
8 सितंबर - भारत vs अफगानिस्तान, दुबई
9 सितंबर - श्रीलंका vs पाकिस्तान, दुबई

कौन से देश लेते हैं हिस्सा -
एशिया कप में भारत और उसके सभी पड़ोसी देश हिस्सा लेते हैं। एशिया महादीप में आने वाले देश इसमें हिस्सा ले सकते हैं। मुख्य रूप से इसमें 6 टीमें खेलतीं हैं। इस साल श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके थी। वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी टीम हॉन्गकॉन्ग का चयन हुआ।

7 बार भारत ने जीता एशिया कप -
भारत 7 बार एशिया कप का चैंपियन रह चुका है। पिछली बार जब एशिया कप खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा श्रीलंका 5 बार और पाकिस्तान 2 बार यह खिताब अपने नाम कर चुका है। वहीं बांग्लादेश ने 2012, 2016 और 2018 में फाइनल खेला था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mlE2HpW
https://ift.tt/2hn8pqj

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post