‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले पाकिस्तानी फैन मोमिन ने इंडिया को ललकारा, कहा- पहला मैच हारना बाबर आजम की चाल

साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था और इसके बाद एक पाकिस्तान फैन मोमिन शाकिब बहुत चर्चा में आ गए थे। उनका एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने 'ओ भाई मारो मुझे..' डॉयलाग कहा था। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मुकाबला हुआ था। तब भी मोमिन ने कुछ वीडियो बनाई थी और वो वायरल हो गई थी। भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था और इसके बाद भी मोमिन की वीडियो वायरल हुई। अब 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से मुकाबला हो सकता है। इसे लेकर मोमिन ने एक और वीडियो दुबई से शेयर किया है। इसमें मोमिन ने जो कहा है वो बहुत ही मजेदार है और अब ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर डाला जबरदस्त वीडियो

मोमिन ने इंस्टाग्राम पर स्वीमिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि बाबर ने पहले मुकाबले में चाल लगी थी और अब 4 सितंबर को फिर भारत से बदला लिया जाएगा। अब पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच का इंतजार सभी कर रहे हैं। अगर पाकिस्तान जीतेगा तो फिर 4 सितंबर को भारत के साथ मुकाबला होगा। मोमिन ने कहा कि पाकिस्तान को हांगकांग के ऊपर ध्यान देना होगा और इसके बाद फिर रविवार को भारत को हराना होगा। इस वीडियो के जरिए टीम इंडिया को ललकारा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की हार के बाद ‘ओ भाई मारो मुझे’ वाले मोमिन ने रोते हुए एम्बुलेंस बुलाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nvp0wAR
https://ift.tt/qFxG4r2

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post