मांकडिंग विवाद: हर्षा भोगले के ट्वीट पर बेन स्टोक्स ने जताई आपत्ति, कहा - लोगों के ओपिनियन को कल्चर का नाम मत दो

Ben Stokes hit back to Harsha Bhogle: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने हालही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मुक़ाबले में इंग्लिश क्रिकेटर शार्लेट डीन को नॉनस्ट्राइकर एंड पर विवादास्पद रन आउट किया था। जिसके बाद से 'मांकडिंग' विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। इस रनआउट के बाद क्रिकेट जगत दो गुटों में बांट गया। कुछ लोगों ने दीप्ति का समर्थन किया। क्योंकि यह रनआउट पूरी तरह से आईसीसी के नियमों के तहत था, लेकिन इंग्लैंड के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर इस पर भड़क गए और इसे 'मांकडिंग' करार देते हुए खेल भावना के खिलाफ बता दिया।

शुक्रवार को दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस मसले पर अपनी राय रखी और एक के बाद एक 8 ट्वीट कर इंग्लैंड और उनके खिलाड़ियों की आलोचना की। हर्षा ने इसे कल्चर से जोड़ते हुए बताया कि किस तरह इंग्लैंड, जहां क्रिकेट पैदा हुआ वो अपनी सोच अन्य लोगों, देशों पर थोपने की कोशिश कर रहा है। अब हर्षा ने इस ट्वीट्स पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी प्रतिकृया दी है। स्टोक्स ने उनके ट्वीट्स पर नाराजगी जताई है।

स्टोक्स ने भी एक के बाद एक चार ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ' हर्ष ... मांकड़ को लेकर लोगों की राय में कल्चर ला रहे हैं?' अगले ट्वीट में स्टोक्स ने लिखा, 'हर्षा .. 2019 वर्ल्ड कप फाइनल 2 साल पहले हुआ था, मुझे आज भी भारतीय प्रशंसकों से अनगिनत मैसेज आते हैं, क्या यह आपको डिस्टार्ब करता है?'

हर्षा ने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'इसके लिये सबसे आसान है कि नियमों के दायरे में रहकर क्रिकेट खेला जाए और क्रिकेट में खेल भावना सरीखी व्यक्तिनिष्ठ व्याख्याओं के फेर में न पड़ें और अपनी ओपिनियन को दूसरों पर थोपना बंद करें।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/B51EhzJ
https://ift.tt/FHT9AnP

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post