T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 4 बल्लेबाज, रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत साल 2007 में हुई थी। पहला टी-20 वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने जीता था। इस महीने टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। सभी टीमें इसकी तैयारी कर रही है। टी-20 वर्ल्ड में इस बार सिक्स की बरसात भी होगी। टी20 फॉर्मेट क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है। बाउंड्री लगने पर ही दर्शक बहुत खुश होते हैं। टी-20 में रिकॉर्ड कायम करना बहुत बड़ी बात होती है। वर्ल्ड कप में अगर कोई कारनामा होता है तो फैंस हमेशा इस बात को याद रखते हैं। टी-20 में सिक्स लगाने के मामले में रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिल गुप्टिल का नंबर आता है। टी-20 वर्ल्ड कप में सिक्स लगाने के मामले में ये दोनों खिलाड़ी अभी पीछे हैं। इस बार रोहित शर्मा जरूर आगे आकर इतिहास रच सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले 4 खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।

1) क्रिस गेल

सिक्स लगाने के मामले में गेल हमेशा से आगे रहे हैं। मैदान पर वो रन कम लेते थे और बाउंड्री ज्यादा लगाते थे। क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं। गेल ने टी20 वर्ल्ड कप के 33 मैचों में 63 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में वो सबसे ऊपर है। गेल इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे। वो रिटायरमेंट ले चुके हैं। गेल का टी-20 करियर बहुत ही शानदार रहा है।



2) युवराज सिंह


युवराज भी क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज वो माने जाते थे। कई रिकॉर्ड उन्होंने टी-20 में बनाए। टी-20 वर्ल्ड कप की कुछ ऐतिहासिक पारियां आज भी याद की जाती है। युवराज सिंह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के 31 मैचों में 33 सिक्स लगाए है। साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ छह गेंदों में छह सिक्स लगाए है।

यह भी पढ़ें- INDW vs SLW, Asia Cup 2022: भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया



3) शेन वॉट्सन


वॉट्सन भी रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन उनका टी-20 करियर शानदार रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने बहुत ही शानदार पारियां खेली है। अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए वो जाने जाते थे। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के 24 मैचों में 31 सिक्स लगाए हैं। वॉट्सन का वनडे करियर भी शानदार रहा है। अपने करियर में कई रिकॉर्ड उन्होंने बनाए है।


4) रोहित शर्मा


लिस्ट में ऊपर के तीन बल्लेबाजों पर नजर डाली जाए तो सभी रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब इन तीनों के बाद रोहित शर्मा का नंबर आता है। रोहित शर्मा इस समय टीम इंडिया के कप्तान है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में उनके पास कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे करने का मौका होगा। टी-20 वर्ल्ड कप के 33 मैचों में रोहित शर्मा अभी तक 31 सिक्स लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो इस साल T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k2tWNvX
https://ift.tt/0pWBCHr

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post