IND vs SA: बारिश किरकिरा कर सकती है मैच का मज़ा, ऐसा है दिल्ली का मौसम और पिच रिपोर्ट

India vs South Africa 3rd ODI Pitch and weather report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला बारिश के चलते 40-40 ओवर का खेला गया था। ऐसा ही कुछ इस आखिरी मुक़ाबले में भी हो सकता है। राजधानी दिल्ली का मौसम ठीक नहीं है ऐसे में इस निर्णायक मुक़ाबले में बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली के मौसम का हाल -
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगतरा बारिश हो रही है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। कोटला मैदान कई दिन से ढका है। सोमवार को मैदानकर्मी क्यूरेटर की निगरानी में पिच के आसपास के हिस्से के कवर हटाकर नमी सुखाने का प्रयास करते नजर आए। रात में और मंगलवार को बारिश मैच के आयोजन खतरे में डाल सकती है। मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। तब तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्‍मीद है। उमस नहीं होगी, लेकिन इसके 35 से 40 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। साथ ही सात किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के हवा चलेगी।

पिच रिपोर्ट -
इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। यहां मार्च 2019 के बाद से कोई अंतरराष्‍ट्रीय वनडे मैच नहीं खेला गया है। यहां औसतन स्‍कोर 259 रन माना जाता है। बल्‍लेबाजों के लिए ज्‍यादा मदद भले ही नहीं हो, लेकिन आंकड़ें दर्शा रहे हैं कि टॉस जीतकर पहले टीम बल्‍लेबाजी करने का फैसला करेगी। यहां पिछले तीन वनडे मैचों में जिस टीम ने पहले बल्‍लेबाजी की, जीत उसी की हुई। दिल्ली में भी शाम में ओस गिरने की संभावना है इसलिए टॉस जीतने वाली टीम यहां भी पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। हालांकि रांची में जो गलती साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेकर की थी वह यहां इसे दोहराना नहीं चाहेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्चूइन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे।





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Uy5Hrpv
https://ift.tt/vC71esZ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post