IND vs SA: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

India vs South Africa 3rd ODI Toss: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली में पिछले कुछ दिन से लगातार बारिश हो रही है। सुबह के वक़्त भी हल्की बूंदा-बांदी हुई है। ऐसे में मैदान गीला होने की वजह से टॉस देरी से हुआ है। इस मैच में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह सीरीज 1-1 से ड्रा चल रही है। ऐसे में जो भी टीम यह मुक़ाबला जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने 9 रन से जीता था। वहीं दूसरे में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज़ की थी। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीता है। ऐसे में उनके पास आज इतिहास रचने का बड़ा मौका है। लेकिन भारत अगर आज हार जाता है तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी।

दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड देखा जाये तो इसमें अफ्रीका का दबदबा नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 89 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 50 मैच जीते हैं वहीं भारत सिर्फ 36 ही जीत पाया है। यह मैच साउथ अफ्रीका के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें 2023 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए हर मैच जीतना जरुरी है। क्योंकि वे अभी 11वें नंबर पर चल रहे हैं ऐसे में अगर अफ्रीका ये मैच नहीं जीतती है तो उसे वर्ल्ड कप से पहले क्वालिफायर खेलने पड़ेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज (कप्तान), ब्योर्न फोर्चूइन, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्त्जे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/TnNdgbk
https://ift.tt/3vZMSYH

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post