IND vs SA: सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें कब कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे मैच

India vs South Africa 2nd ODI when and where to watch: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए करो या मारो मुक़ाबला है। क्योंकि लखनऊ के ईकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुक़ाबले में भारत को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने अपनी धरती पर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।

कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला 9 अक्टूबर यानी रविवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?
भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 1.00 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/d8Y4Cfw
https://ift.tt/eGCwmWA

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post