IND vs SA: भारत के लिए आज 'करो या मारो', ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब यह खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

India vs South Africa Playing 11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए करो या मारो मुक़ाबला है। क्योंकि लखनऊ के ईकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुक़ाबले में भारत को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

अगर आज भारत हाल जाता है तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं जीता है। चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हुए दीपक चाहर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शनिवार को टीम में शामिल किया गया। ऐसे में वे इस मैच में खेल सकते हैं। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है। आईपीएल के बाद से त्रिपाठी कई बार भारतीय टीम में चुने गए हैं लेकिन उन्हें अबतक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

चाहर के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाजी आक्रामण की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी। उनका साथ आवेश खान और शार्दुल ठाकुर देंगे। स्पिन विभाग के लिए कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को शामिल किया जा सकता है।

ड्रीम 11- संजू सैमसन, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, शिखर धवन, शुभमन गिल, डेविड मिलर, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, केशव महाराज, कगिसो रबाडा

कप्तान -संजू सैमसन
उपकप्तान - डेविड मिलर

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव और आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका: यानेमन मलान, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिच क्लासेन, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी और तबरेज शम्सी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LXlDUns
https://ift.tt/Slnj1w2

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post