T20 World Cup 2022: वॉर्म-अप मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, मोहम्मद शमी ने चार गेंदों पर झटके लगातार 4 विकेट

रविवार 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड (T-20 World Cup) 2022 कप की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इंडिया (India) अपने सफर का आगाज़ अगले रविवार यानि की 23 अक्टूबर से पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ करेगा। पर आज इंडिया का ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ वॉर्म-अप मैच हुआ, जिसमें इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को एक रोमांचक मैच में 6 रन से हरा दिया।


मोहम्मद शमी की घातक बॉलिंग


इस वॉर्म-अप मैच में मोहम्मद शमी ने घातक बॉलिंग करते हुए इंडिया की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया निर्धारित ओवरों में 180 रन बनाकर ही सिमट गई। मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी, जिन्होंने आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया की टीम को ध्वस्त कर दिया। 11 रन बचाने उतरे शमी ने पहली गेंद पर 2 रन और दूसरी गेंद पर भी 2 रन देने के बाद अगली चारों गेंदों पर लगातार 4 विकेट झटककर मैच इंडिया के पक्ष में कर दिया।


यह भी पढ़ें- WI vs SCO, T20 World Cup 2022: स्कॉटलैंड ने किया उलटफेर, वेस्ट इंडीज़ को 42 रनों से हराया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rUfoKNA
https://ift.tt/rD7PXsA

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post