T20 world Cup 2022: बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड अभ्यास मैच में विलम्ब, आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराया

India vs New zealand warmup match: भारतीय टीम आज वर्मउप मैच का दूसरा मुक़ाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने जा रहा है। बारिश के कारण यह मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया है। भारत ने अपने पहले अभ्यास मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया था जबकि न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

India vs New Zealand warmup match: भारतीय टीम आज वर्मउप मैच का दूसरा मुक़ाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने जा रहा है। बारिश के कारण यह मैच समय पर शुरू नहीं हो पाया है। भारत ने अपने पहले अभ्यास मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया था जबकि न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के हाथों नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को हराया
प्लयेर ऑफ द मैच कर्टिस कैम्फर की नाबाद 72 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत आयरलैंड ने स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप ग्रुप बी क्वालीफाइंग मुकाबले में बुधवार को एक ओवर शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। आयरलैंड की दो मैचों में यह पहली जीत है और उसने सुपर 12 की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।

पहले मैच में उलटफेर भरी जीत हासिल करने वाले स्कॉटलैंड ने 176/5 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया जबकि आयरलैंड ने 19 ओवर में चार विकेट पर 180 रन बनाकर जीत अपने नाम की। कर्टिस कैम्फर ने नौ रन पर दो विकेट लेने के अलावा मात्र 32 गेंदों सात चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन की मैच विजयी पारी खेली।

कैम्फर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ पांचवें विकेट की लिए मैच विजयी 119 रन जोड़े। जॉर्ज डॉकरेल ने 27 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड का चौथा विकेट 61 के स्कोर पर गिरा था लेकिन उसके बाद कैम्फर और डाकरेल स्कॉटलैंड के गेंदबाजों के सामने अड़ गए और एक ओवर पहले मैच समाप्त कर दम लिया।

इससे पहले स्कॉटलैंड की पारी में ओपनर माइकल जोन्स ने 55 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 86 रन की शानदार पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया लेकिन टीम के गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाए। कैम्फर ने 19वें ओवर में लगातार तीन चौके मारकर मैच समाप्त किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qPoR6KQ
https://ift.tt/OzsPZhK

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post