ICC की इस मुख्य समिति में हो सकता है BCCI का प्रवेश, जानिए डिटेल्स

पिछले कुछ समय से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के बोर्ड ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल) में भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI (बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इंडिया) के एक सदस्य के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होने की चर्चाएं ज़ोरों पर है। अब हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के इस सदस्य को आईसीसी की एक बहुत ही अहम समिति में शामिल किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार यह समिति आईसीसी के वित्त और व्यावसायिक मामलों (Finance and Commercial Affairs) की देखरेख करती है और बहुत ही महत्वपूर्ण समिति है।


समिति का प्रमुख होगा भारतीय

रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के वित्त और व्यावसायिक मामलों को देखने वाली समिति में जो प्रमुख होगा, वह भारतीय ही होगा। इसकी जानकारी सामने आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Ricky Ponting ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2022 का फाइनल

कुछ दिनों में होगा तय

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह कुछ दिनों बाद आईसीसी की एक मीटिंग में शामिल होने जाएंगे। इस मीटिंग में बीसीसीआई प्रतिनिधि को आईसीसी की समिति की ज़िम्मेदारी देने पर फैसला कर लिया जाएगा। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से यह ज़िम्मेदारी किसे दी जाएगी, यह पहले ही तय कर लिया जाएगा। पिचले कुछ समय से सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) के आईसीसी में शामिल होने की बात चल रही थी। पर गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद उनका आईसीसी में जाना संभव नहीं है।


क्या है इस समिति का मुख्य कार्य?

वित्त और व्यावसायिक मामलों की समिति आईसीसी के वार्षिक बजट पर फैसला करती है। यह समिति ही राजस्व साझा करने के मॉडल, प्रायोजन और निश्चित चक्र में विभिन्न अधिकार करार पर फैसला भी लेती है। ऐसे में बीसीसीआई के सदस्य का इस समिति का प्रमुख होना एक बड़ी बात होगी, क्योंकि उसके पास आईसीसी के बजट से जुड़े मुख्य फैले लेने के अधिकार होंगे।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli 2.0: कोहली की 'विराट' वापसी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7sqraLC
https://ift.tt/B5bQChF

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post