T20 World Cup 2022 में Rishabh Pant को नहीं खिलाए जाने पर इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने उठाए सवाल

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का कारवाँ अब प्लेऑफ के करीब है। भारत (India) ने अब तक सुपर-12 स्टेज में 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में भारतीय टीम ने जीत का स्वाद चखा है। भारत का अब तक इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन रहा है, जिसके चलते कोई भी टीम पर सवाल भी नहीं उठा रहा है। पर टीम के एक फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। और वो फैसला है ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की अनदेखी।


अब तक नहीं मिला प्लेइंग-XI में मौका

पंत को अब तक हुए 4 मैचों में से एक में भी प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के चोटिल होने से पंत को सिर्फ सब्स्टीट्यूट के तौर पर विकेटकीपिंग करने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें- ICC की इस मुख्य समिति में हो सकता है BCCI का प्रवेश, जानिए डिटेल्स

इयान चैपल ने उठाए सवाल

ऋषभ पंत की टीम में अनदेखी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल (Ian Chappell) ने सवाल उठाए हैं। चैपल का मानना है कि पंत को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल नहीं किया जाना हास्यप्रद है। पंत को हर मैच में खिलाया जाना चाहिए।

ian_chappell.jpg


यह भी पढ़ें- Ricky Ponting ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा T20 World Cup 2022 का फाइनल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7RrC8jk
https://ift.tt/mFJrM2o

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post