IND vs ZIM: भारत ने ज़िम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना

India vs Zimbabwe T20 world up 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आखिरी लीग मुक़ाबला भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला गया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए ज़िम्बाब्वे को 71 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है और सुपर 12 के ग्रुप 2 को 8 अंक के साथ टॉप किया है।

भारत के अलावा इस ग्रुप से पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब भारत का मुक़ाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम मात्र 115 रन बनाकर ढेर हो गई।

187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे का पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर ही गिर गया है। मधेवेरे ने भुवनेश्वर की गेंद को कवर की दिशा में खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे शार्ट कवर में खड़ें विराट कोहली के पास चली गई। कोहली ने शानदार कैच पकड़ा और भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद भुवनेश्वर ने रेजिस चकाभवा को भी विकेट के सामने फंसाया। अंपायर ने आउट नहीं दिया को भारत ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी। हालांकि, रिव्यू में दिखा कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी। इस तरह भारतीय टीम ने पहला रिव्यू गंवा दिया।

अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे की टीम को दूसरा झटका दिया है। मधेवेरे के बाद रेजिस चकाभवा भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें क्लीन बोल्ड आउट किया। मधेवेरे जहां पहली गेंद पर ही आउट हो गए। वहीं, रेजिस चकाभवा ने छह गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके।

छठे ओवर की आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लगा। मोहम्मद शमी ने शॉन विलियम्स को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया। विलियम्स 18 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे को सातवें ओवर में 31 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने कप्तान क्रेग इरविन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। इरविन 15 गेंदों में 13 रन बना सके।

आठवें ओवर में 36 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की टीम को पांचवां झटका लगा। मोहम्मद शमी ने टोनी मुन्योंगा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। टोनी चार गेंदों में पांच रन बना सके। जिम्बाब्वे को 14वें ओवर में छठा झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने रेयान बर्ल को क्लीन बोल्ड किया। बर्ल 22 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक सिक्स लगाया। बर्ल और सिकंदर रजा के बीच छठे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई।

6वें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने जिम्बाब्वे को दो-दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर वेलिंगटन मसाकाद्जा को रोहित के हाथों कैच कराया। वह एक रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर एनगरवा को बोल्ड किया। एनरगवा भी एक रन बना सके। भारत के लिए अश्विन ने सबे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद शमी ने दो और अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने एक- एक विकेट लिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ydBUC8N
https://ift.tt/Z4iNvm1

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post