Pakistan vs Bangladesh T20 world cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 41वां मुक़ाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। एडीलेड ओवल में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पाकिस्तान दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले भारत ऐसा कर चुका है।
इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान शाकिब अल हसन का यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और बांग्लादेश के टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 127 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए उनके सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। शान्तो ने 48 गेंद पर 54 रन बनाए। उनके अलावा बंगालदेश का कोई अन्य बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। इस आसान लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और कप्तान बाबर आज़म ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। लेकिन तभी टीम को दोहरा झटका लगा और दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पहले कप्तान बाबर आजम आउट हुए और उनके बाद मोहम्मद रिजवान पवेलियन लौट गए। बाबर को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर नसुम अहमद ने आउट कर दिया। बाबर ने 33 गेंद पर 25 रन बनाए। उन्होंने दो चौके लगाए। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर इबादत हुसैन ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर दिया। रिजवान ने 32 गेंद पर 32 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक सिक्स लगाया।
पाकिस्तान को तीसरा झटका 15वें ओवर में लगा। लिटन दास ने मोहम्मद नवाज को रन आउट कर दिया। नवाज 11 गेंद पर चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके बाद शान मसूद क्रीज पर आए। मसूद और मोहम्मद हारिस ने मिलकर बंगलादेशी गेंदबाजों को टार्गेट किया और 38 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन तभी 16वे ओवर की पांचवी गेंद पर मोहम्मद हारिस आउट हो गए। वे शाकिब अल हसन की गेंद पर नसुम अहमद को कैच थमा बैठे। हारिस ने 18 गेंद पर एक चौके और दो सिक्स की मदद से 31 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए एबादोट हुसैन, नसुम अहमद और नसुम अहमद ने एक-एक विकेट लिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Znx0pvW
https://ift.tt/jTJ0W1S