T20 World Cup 2022 Final : इंग्लैंड ने रचा इतिहास, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बनी

England vs Pakistan t20 world cup 2022 Final : इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान पर 5 विकेट से धमाकेदार अंदाज हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों पक्षों में शानदार खेल दिखाया। कप्तान जोस बटलर की कप्तानी में एक बार फिर इंग्लैंड टीम के लिए बेन स्टोक्स धुंआधार पारी खेली, वहीं सैम कुरेन ने भी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो अभी तक दुनिया की कोई टीम नहीं कर सकी थी।

इंग्लैंड ने रविवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। इंग्लैंड अब 50 ओवर (2019) के बाद टी-20 विश्व कप का भी चैंपियन बन गया। इंग्लैंड दोनों प्रारूपों में एक साथ चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने पहली बार टी-20 खिताब 2010 में जीता था और उसने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद फिर इस प्रारूप में अपनी बादशाहत कायम कर ली।

काली पट्‌टी बांधकर मैदान में उतरी इंग्लैंड

इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर पाकिस्तान को 8 विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड की टीम पूर्व क्रिकेटर डेविड इंग्लिश के सम्मान में काली पट्टी पहनकर उतरी। 76 वर्षीय डेविड का रविवार को फाइनल से कुछ घंटे पहले घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

पाकिस्तान का दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूटा

2009 में खिताब जीतने वाली पाकिस्तान का दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। पाक टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी। लेकिन उसे 2007 के बाद 2022 में भी उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। हार के बाद पाक खिलाड़ी काफी निराश नजर आए।

यह भी पढ़े - शोएब अख्तर का बड़ा दावा, बोले- अब भारत में जीतेंगे वर्ल्ड कप

बटलर की कप्तानी में शिखर पर इंग्लैंड

अफरीदी ने 13वें ओवर में लांग ऑफ पर ब्रूक का कैच लपका लेकिन इसे पकड़ते हुए वह पैर में चोट लगा बैठे। वह जब 16वां ओवर फेंकने आए तो पहली गेंद फेंकने के बाद दर्द से कराह उठे। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके स्थान पर स्पिनर इफ्तिकार गेंदबाजी करने आए और उन्होंने पांच गेंदों में 13 रन खर्च कर दिए।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/P2Z5j8F
https://ift.tt/M96lpxn

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post