IND vs BAN : ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्यों मैच से ठीक पहले किया बाहर

India vs Bangladesh ODI Series : भारत के मध्य क्रम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने खुलासा किया है कि वह बांग्लादेश में भारत के वनडे टीम से ऋषभ पंत की रिलीज के कारणों से अनजान थे। रविवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पहले वनडे के टॉस के बाद बीसीसीआई ने घोषणा की थी कि पंत को अपने मेडिकल स्टाफ के परामर्श के बाद भारत की वनडे टीम से रिलीज किया गया था। इसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया। क्योंकि पंत वर्ल्ड कप 2022 के साथ ही न्यूजीलैंड दौरे पर भी फ्लॉप साबित हुए। उसके बाद से ही उन्हें टीम इंडिया से हटाने की मांग शुरू हो गई थी। वहीं, खबर ये भी है कि ऋषभ पंत ने खुद टीम प्रबंधन से आराम की मांग की थी।

केएल राहुल ने बताया कि जब ऋषभ पंत की बात आती है, तो मुझे समझ नहीं आया। मुझे भी उस समय ड्रेसिंग रूम में पता चला कि उन्हें बाहर कर दिया गया है। मुझे नहीं पता कि क्या कारण हैं? शायद मेडिकल टीम उस प्रश्न का उत्तर देने के लिए बेहतर स्थिति में हो। राहुल ने कहा कि मैंने उन्हें ड्रेसिंग रूम में नहीं देखा और हमने पूछा, क्या हुआ?

पंत ने खुद किया था रिलीज करने का अनुरोध

वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैच से कुछ देर पहले ऋषभ पंत ने टीम प्रबंधन से आराम की मांग की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऋषभ पंत ने टीम प्रबंधन से खुद को सीरीज से रिलीज करने का निवेदन किया था। इसके लिए पंत ने रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ से भी बात की थी। जिसके बाद पंत की बात को मानते हुए उन्हें रिलीज किया गया।

राहुल ने किया सबसे अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में भारत के लिए 70 गेंद पर 73 रन की पारी खेली थी। जबकि पूरी टीम ने 41.2 ओवरों में 186 रन बनाए थे। 5वें नंबर पर आकर राहुल ने स्पिनरों के लिए अलग-अलग उछाल और टर्न वाली मुश्किल पिच पर अपने साथियों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े - भारत की हार के साथ ही खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर

राहुल ने मेहदी को दिया मैच पलटने का श्रेय

भारत ने 186 रनों का बचाव करने के अंतिम छह ओवरों में मैच हाथ से गंवा दिया और क्योंकि टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई थी। राहुल द्वारा मेहदी का 15 रन कैच छोड़ दिया, क्षेत्ररक्षण चूक और ओवरथ्रो के अलावा खराब गेंदबाजी करने भारत का नुकसान हुआ। लेकिन, राहुल ने मेहदी को एक शानदार जवाबी आक्रमणकारी पारी खेलने और जीत के लिए मैच को पलटने का श्रेय दिया। बांग्लादेश के पास अब तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त है। दूसरा मैच बुधवार को उसी स्थान पर खेला जाएगा।

यह भी पढ़े - इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sOM5T2K
https://ift.tt/nPwbWXU

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post