PAK vs ENG : इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दिया था 'लालच', बेन स्टोक्स ने मैच के बाद खोला राज

Pak vs Eng 1st Test : इंग्लैंड ने हाई स्कोरिंग टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 74 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अंतिम दिन और अंतिम सत्र तक चले इस मैच को जीतकर जहां पाकिस्तानी खिलाड़ी बेहद निराश हैं तो इंग्लैंड के कप्तान फूले नहीं समा रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहला टेस्ट मैच जीतने पर खुलासा किया कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के चौथे दिन दोपहर को ही पारी की घोषणा क्यों की थी? बता दें कि मेहमान इंग्लैंड टीम के पास पाटा पिच पर चौथी पारी में बचाव करने के लिए बोर्ड पर महज 342 रन ही थे। जबकि मैच में चार सत्रों का खेल शेष था। इसके बावजूद इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 74 रन से हरा दिया।

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को छोटा लक्ष्य देकर मुकाबले को रोचक बना दिया था। इसको लेकर बेन स्टोक्स ने कोच ब्रेंडन मैकुलम से बातचीत के बाद पारी डिक्लेयर करने की घोषणा के फैसले के पीछे के तर्क का खुद खुलासा किया है। बेन स्टोक्स ने बताया कि असल में वे पाकिस्तान को लालच देना चाहते थे कि इस टारगेट को आसानी से चेज किया जा सकता है, लेकिन पाकिस्तान को लक्ष्य हासिल करने के लिए जोखिम लेना था। पाकिस्तान की टीम जोखिम लेना चाहती थी, लेकिन जैसे ही कप्तान बाबर आजम आउट हुए तो पाकिस्तान थोड़ा बैकफुट पर चला गया।

'हमें पता था पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करेगा'

मैच के बाद बेन स्टोक्स ने बताया कि हमारी मंशा ये थी कि पाकिस्तान को लगे कि वे लक्ष्य का पीछा कर रहे हैं। जबकि हमको यह पता था कि पाकिस्तान ऐसा ही करेगा। स्टोक्स ने आगे कहा कि आपको शुरुआत के फीडबैक पता होता है, जो वास्तव में हमें दूसरी पारी के दौरान अपने बल्लेबाजों से मिला था। हमारे बल्लेबाज गेंद को खेलने के बजाय मारने का प्रयास कर रहे थे। उस दौरान स्वाभाविक तौर पर ऐसा महसूस हुआ कि अब यही मौका है।

यह भी पढ़े - ऋषभ पंत को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्यों मैच से ठीक पहले किया बाहर

जो रूट को दिया क्रेडिट

बेन स्टोक्स ने आगे बताया कि आपको शायद यह नहीं पता होगा, लेकिन मैं वास्तव में क्रेडिट जो रूट को देना चाहता हूं। वह वास्तव में उस प्लान के साथ आए थे कि नई गेंद से शॉर्ट बॉल फेंकनी हैं, क्योंकि हमें ऐसा नहीं लग रहा था कि नई गेंद से ज्यादा कुछ हासिल होगा। दूसरी बार गेंदबाजी में दो विकेट जल्दी मिल गए, जो बहुत बड़े थे। इस दौरान ड्रेसिंग रूम के सुझाव भी हमारे काम आए।

यह भी पढ़े - भारत की हार के साथ ही खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Vdofehq
https://ift.tt/8SbVBJd

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post