आनंद महिंद्रा ने की एमएस धोनी की तारीफ, बताया सुपरहीरो

पूर्व भारतीय कप्तान एसएस धोनी (MS Dhoni) इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं, पर आईपीएल यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL - Indian Premier League) में अभी भी खेल रहे हैं। आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की तरफ से खेलते हैं और शुरुआती सीज़न से सीएसके (CSK) के कप्तान भी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास की दो सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी की कप्तानी में सीएसके 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। धोनी के खेल के कई लोग फैंस हैं। इनमें महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी शामिल हैं। हाल ही में आनंद महिंद्रा ने धोनी की तारीफ की है।


धोनी को बताया सुपरहीरो

आईपीएल का 2023 एडिशन टाटा आईपीएल 2023 (Tata IPL 2023) शुरू हो चुका है। 31 मार्च से शुर हुए आईपीएल में सीएसके अब तक दो मैच खेल चुकी है, जिनमे से पहले मैच में उन्हें हार मिली, तो दूसरे में जीत। कल यानी कि 3 अप्रैल को खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Gujrat Super Giants - LSG) के बीच खेले गए मैच में सीएसके को जीत मिली। इस मैच में धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे और दो गेंदों पर लगातर दो सिक्स लगाएं। धोनी की तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सीएसके को धोनी की टीम यूनिफॉर्म में एक केप जोड़नी चाहिए। हम एक सुपरहीरो को बिना केप के जाते कैसे देखे सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CDWxyUI
https://ift.tt/rCp48VI

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post