रविन्द्र जडेजा ने बता दिया धोनी कब लेंगे IPL से संन्यास, फैंस हो सकते हैं निराश

इस साल 7 जुलाई को धोनी 42 साल के हो जाएंगे। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए 3 साल बीत चुका है। लेकिन वह उसके बाद हुए आईपीएल के तीनों सीजन में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई कर चुके हैं। 2020 से ही हर आईपीएल की शुरुआत से पहले यह अटकलें लगाई जाती है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखरी आईपीएल होगा। लेकिन सारे अटकलों पर विराम उस समय लग जाता है जब धोनी फिर अगले साल आईपीएल शुरू होने से पहले अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस करने उतर जाते हैं। धोनी के फैंस चाहते हैं कि धोनी अभी सन्यास न लें, साल भर में सिर्फ 2 महीना है जब वह उन्हें क्रिकेट मैदान पर देख पाते हैं। इसीलिए प्रशंसकों का मानना है कि धोनी अभी भी सुपर फिट हैं और अगले दो-तीन सीजन तो आराम से खेल ही सकते हैं।


IPL 2022 में धोनी ने छोड़ दी थी कप्तानी

साल 2022 आईपीएल शुरू होने से चेन्नई सुपर किंग्स ने बड़ा बदलाव करते हुए रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। लेकिन जडेजा ने सीजन के बीच में ही अपना पद छोड़ दिया। जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद एक बार फिर धोनी ने कप्तान का पद संभाला और उस समय से अब तक यानी आईपीएल 2023 में फिर धोनी CSK के कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स 9 बार फाइनल में जगह बना चुकी है, जबकि 4 बार इस टीम ने खिताब अपने नाम किया है।

यह भी पढ़ें : आध्यात्मिक हुए विराट कोहली, नए टैटू में दिखी इसकी झलक

धोनी के मन की बात धोनी हीं जाने - जडेजा

सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स से था। मैच से पहले टॉक शो के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप धोनी के बेहद करीबी हैं, क्या आपको पता है कि धोनी आईपीएल से संन्यास कब लेंगे? इसका जवाब देते हुए जडेजा ने कहा कि यह एक ऐसा निर्णय है जिसके बारे में मैं दावे से कह सकता हूं कि यह सिर्फ माही भाई को ही पता होगा की वह कब सन्यास लेंगे।

जडेजा ने कहा की माही भाई एक और सीजन खेल रहे हैं। चेन्नई या पूरे देश में उनकी कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है यह तो सबको पता है। प्रशंसकों के लिए भी चेन्नई में धोनी को देखने का एक बड़ा अवसर है। 2018 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद की एक याद का जिक्र करते हुए जडेजा ने कहा जब हम ट्रॉफी लेकर चेन्नई गए। तब वहां के लोग खुशी से रो रहे थे। क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि एमएस धोनी फिर से सीएसके के लिए चेन्नई में खेलते हुए दिखेंगे। दर्शकों का धोनी के लिए लगाव अद्भुत है।

यह भी पढ़ें : World Cup 2011 की यादों को सहेजने के लिए बनेगा विजय स्मारक, धोनी करेंगे उद्घाटन

ipl 2023 की शुरुआत चेन्नई के लिए अच्छी नहीं रही। पहले ही मैच में चेन्नई को गुजरात के हाथों हार मिली थी। लेकिन कल सोमवार को हुए दूसरे मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रनों से हराया और इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। दोनों मुकाबले में धोनी फॉर्म में दिखे हैं। आगामी होने वाले मैचों के लिए धोनी के चाहने वाले उनसे धुआंधार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hFHjJPy
https://ift.tt/kmtG7lH

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post