पंजाब किंग्स को एक और बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Punjab Kings : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। आज 5 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 8वां मुकाबला खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरासपारा स्टेडियम में खेले जाने वाला इस मैच से पहले पंजाब किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार ऑलराउंडर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पंजाब किंग्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। साथ ही इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि पंजाब किंग्स को यह लगातार दूसरा झटका है। इससे पहले इंग्लैंड के विकेटकीपर और धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो चोटिल होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

दरअसल, पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर राज अंगद बावा भी चोटिल होने के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर टीम ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स की ओर से जारी किए गए ट्वीट में बताया गया है कि राज अंगद बावा के स्थान पर अब गुरनूर सिंह बराड़ खेलेंगे। बता दें कि पिछले सीजन में बावा ने दो मैच खेले थे और कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए थे। इस बार फिर से वह चोटिल हो गए हैं।

प्रथम श्रेणी में जबरदस्त प्रदर्शन

बावा के रिप्लेसमेंट गुरनूर सिंह बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं। गुरनूर ने दिसंबर 2022 में ही पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। वह पांच प्रथम श्रेणी मैच में 120.22 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बना चुके हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 3.80 के इकॉनोमी से 7 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें : रिटायर होकर भी बेशुमार कमा रहे धोनी, टैक्स पेमेंट जानकर उड़े सबके होश

जॉनी के स्थान पर शॉर्ट को किया था शामिल

ज्ञात हो कि पंजाब को पहला झटका जॉनी बेयरेस्टो के रूप में लगा था। पंजाब ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड ऑलराउंडर और पिछले बिग बैश लीग के हीरो मैथ्यू शॉर्ट को टीम में शामिल किया था। शॉर्ट का यह पहला आईपीएल है। उन्होंने बिग बैश लीग में 458 रन के साथ 11 विकेट हासिल किए थे और मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान और पंजाब के मुकाबले में बरसेंगे रन, जानें गुवाहाटी की पिच का हाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/01AWOnG
https://ift.tt/LykmlM3

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post