IPL 2023: करीबी मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच रन से हराया, नाथन एलिन ने झटके चार विकेट

Rajasthan Royals vs Punjab kings IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 8वां मुक़ाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हरा दिया। पंजाब के लिए तेज गेंदबाज नाथन एलिन ने चार विकेट झटके हैं।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने शानदार अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में चार विकेट खीकर 197 रन बनाए थे। प्रभसिमरन ने 34 गेंद पर 60 और धवन ने 56 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली थी। जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई।

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। हेटमायर ने 36 और ध्रुव जूरेल ने 32 रन की पारी खेली। यह पंजाब की टीम की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, राजस्थान की पहली हार है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुक़ाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया था। वहीं पंजाब किंग्स ने बारिश से बाधित मुक़ाबले में डकवर्थ लुईस नियम की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 7 रन से हराया था।

13 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा। यशस्वी जायवाल आठ गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। 26 रन के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा। ओपनर अश्विन खाता खोले बिना आउट हुए। उन्होंने कुल चार गेंदों का सामना किया और अर्शदीप सिंह की गेंद कप्तान शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा।

57 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा। जोस बटलर 11 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने अपनी ही गेंद पर उनका शानदार कैच पकड़ा। 91 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा। संजू सैमसन 25 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। नाथन एलिस ने उन्हें मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। सैमसन ने अपनी पारी में पांच चौके और एक सिक्स लगाया।

121 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई। नाथन एलिस ने रियान पराग को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। पराग ने 12 गेंद में 20 रन बनाए। 124 रन के स्कोर पर राजस्थान की टीम का छठा विकेट गिरा। देवदत्त पडीक्कल 26 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। नाथन एलिस ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद इंपेक्ट खिलाड़ी के रूप में आए ध्रुव जूरेल और शिमरोन हेटमायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर राजस्थान को मैच के करीब पहुंचाया। पंजाब के लिए नाथन एलिन के अलावा अर्शदीप ने दो विकेट लिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/P5QZRUT
https://ift.tt/yFVimOI

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post